भावनाओं के मंदिर मे आपका स्वागत है...


मेरे एहसास इस मंदिर मे अंकित हैं...जीवन के हर सत्य को मैंने इसमे स्थापित करने की कोशिश की है। जब भी आपके एहसास दम तोड़ने लगे तो मेरे इस मंदिर मे आपके एहसासों को जीवन मिले, यही मेरा अथक प्रयास है...मेरी कामयाबी आपकी आलोचना समालोचना मे ही निहित है...आपके हर सुझाव, मेरा मार्ग दर्शन करेंगे...इसलिए इस मंदिर मे आकर जो भी कहना आप उचित समझें, कहें...ताकि मेरे शब्दों को नए आयाम, नए अर्थ मिल सकें ...

Sunday, 2 March 2008

सुकून की मौत .....

वे सुकून से मरे
पूरे बैंक-बैलेंस के साथ!
फिज़ुलखर्ची की आदत नहीं थी,
न ही दान-पुण्य का मोह था
गरिष्ठ भोजन लेकर -
स्वास्थ्य ख़राब करना उनकी ज़िंदगी नहीं थी
मेहमान नवाजी के ख़िलाफ़ रहे
बस जीभर के कमाया,
बैंक-बैलेंस बनाया
और सुकून के साथ मर गए.......
कि,पैसा है.........
रिश्तों से दूर रहे,
तो ,कोई क्लेम करनेवाला भी नहीं
बस हवाओं मे सुकून ही सुकून है
बैंक-बैलेंस का................

8 comments:

छत्तीसगढिया .. Sanjeeva Tiwari said...

वाह, क्या चिंतन है । बैंक बेलेंस वालों पर गहरी मार मीठे से ।

धन्यवाद

EHSAAS said...

jeewan ka shrestha "dhan" unhone kamaaya,
par kimat main apnaa sabkuch lootaaya!
apno ke beech "sukun" ke dhuen main lipte rahe,
dam ghutne tak khud ko akelaa paayaa!!

adbhut....ek saty ko shabdon main bakhubee piro diya aapne ...DIDI

aapke shabd dil ko chuu gaye..

mehek said...

rishton ki kushi chodkar,paison mein sukh dhundhnewale,bank balance to aapasi pyar hi hai,bahut hi sundar tarike se bhavnao ko alfaz mile hai,bahut achhi lagi.

vandana said...

bilkul sahi hei didi...paise walon ka yahi hashr hata hei....yahi ant hei....bahut badiya didi..

ajay kumar jha said...

rashmi jee,
abhee tak jeevan par hee kafee chintan aur lekhan ho rahaa tha aaj marne aur wo bhee sukoon ke saath par padhnaa achha laga.

रश्मि प्रभा said...

शुक्रिया, मैं चाहूंगी कि मैं इस सराहनिये सुकून के साथ जाऊँ

Mukesh Kumar Sinha said...

ye sakun bhadi jindagi main bhi chahta hoon..........par apne pichche ek bahut bada kafila ........jo kah sake .......achchha hua gaya.......


shandaar abhivyakti.......di!!

रश्मि प्रभा said...

धन्यवाद छोटे भाई मेरे .......