About Us



मेरे एहसास इस मंदिर मे अंकित हैं...जीवन के हर सत्य को मैंने इसमे स्थापित करने की कोशिश की है। जब भी आपके एहसास दम तोड़ने लगे तो मेरे इस मंदिर मे आपके एहसासों को जीवन मिले, यही मेरा अथक प्रयास है...मेरी कामयाबी आपकी आलोचना समालोचना मे ही निहित है...आपके हर सुझाव, मेरा मार्ग दर्शन करेंगे...इसलिए इस मंदिर मे आकर जो भी कहना आप उचित समझें, कहें...ताकि मेरे शब्दों को नए आयाम, नए अर्थ मिल सकें ...

23 December, 2011

शब्द अनवरत



कहाँ से आते हैं ये ख्याल ???
आँखों से टपकते
उँगलियों में ऐंठते
पाँव में जमते -
होठों में सिले
पर शब्द - अनवरत ...
आँखों से ओझल ये कौन रोता है
कौन हथेलियों में आंसुओं के ओस रखता है
भीगे भीगे से ख्यालों की सदा
ये कौन देता है
पनपते हैं शब्द अनवरत ...
दहलीज़ पे होती है एक सरसराहट
कमरे में कोई चलता है
खिड़कियों से कोई तकता है
चुपके से कानों में कहता है ...
.... सुनते ही जान लेती हूँ
मेरे ही ख्याल , मेरे ही आंसू
मेरी पुकार खुद से खुद को
और चलना अनवरत शब्दों का
उन ख्यालों को बटोरने के लिए
जो मेरी ज़िन्दगी थे
ज़िन्दगी हैं ...

38 टिप्पणियाँ:

संध्या शर्मा ने कहा…

उन ख्यालों को बटोरने के लिए चलना अनवरत शब्दों का
जो मेरी ज़िन्दगी थे...ज़िन्दगी हैं ...
हाँ और हमेशा रहेंगे... शुभकामनाये

सदा ने कहा…

.... सुनते ही जान लेती हूँ
मेरे ही ख्याल , मेरे ही आंसू
मेरी पुकार खुद से खुद को
और चलना अनवरत शब्दों का
उन ख्यालों को बटोरने के लिए
जो मेरी ज़िन्दगी थे
ज़िन्दगी हैं ...
नहीं जानेंगी तो जिन्‍दगी को शब्‍द कैसे देंगी इतनी खूबसूरती से ... भावनाओं का संगम इन शब्‍दों में आपकी कलम से बेमिसाल है .. आभार सहित शुभकामनाएं ।

Dr.Nidhi Tandon ने कहा…

मेरी पुकार खुद से खुद को
और चलना अनवरत शब्दों का
उन ख्यालों को बटोरने के लिए
जो मेरी ज़िन्दगी थे
ज़िन्दगी हैं ...

क्यूँ लिखते हैं..कैसे लिखते हैं...सब का विश्लेषण करती पंक्तियाँ .

mridula pradhan ने कहा…

उन ख्यालों को बटोरने के लिए
जो मेरी ज़िन्दगी थे
ज़िन्दगी हैं ......
kitna sukun deta hai......ye khyalon ko batorna bhi.....

Vibha Rani Shrivastava ने कहा…

मेरे ही ख्याल , मेरे ही आंसू
मेरी पुकार खुद से खुद को
और चलना अनवरत शब्दों का
उन ख्यालों को बटोरने के लिए
जो मेरी ज़िन्दगी थे.... !

कल से ही सोच रही हूँ
मेरे दिल के दर्द को ,
शब्दों में ढाल ब्यान कैसे.... ??

ASHA BISHT ने कहा…

sundar kavita bhav....usase bhi sundar sheershark..
"SHABD ANVARAT"....

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

शब्द सहेजें मन भावों को..

dheerendra ने कहा…

अच्छे ख्यालातों की सुंदर रचना,...बेहतरीन

नई रचना के लिए काव्यान्जलिमे click करे

vidya ने कहा…

आँखों से ओझल ये कौन रोता है
कौन हथेलियों में आंसुओं के ओस रखता है
भीगे भीगे से ख्यालों की सदा
ये कौन देता है
...
बहुत बहुत प्यारी सी रचना..पढ़ कर अच्छा लगा.
सादर नमन .

संजय भास्कर ने कहा…

शब्दों के माध्यम से मृदुल कोमल भावों की सुन्दर अभिव्यक्ति

Anita ने कहा…

खुद से खुद की मुलाकात कराते शब्द..शब्दों के माध्यम से वही तो प्रकट होना चाहता है...

ऋता शेखर 'मधु' ने कहा…

ख्यालों को शब्दों में समेटने की अद्भुत क्षमता...

अनुपमा पाठक ने कहा…

bhaav hi bhasha mein bah kar shabdroop dhar leti hai...
sundar bhaav, sundar rachna!

यशवन्त माथुर (Yashwant Mathur) ने कहा…

और चलना अनवरत शब्दों का
उन ख्यालों को बटोरने के लिए
जो मेरी ज़िन्दगी थे
ज़िन्दगी हैं ...

और हमेशा रहेंगे आंटी।

सादर

S.M.HABIB (Sanjay Mishra 'Habib') ने कहा…

बहुत सुन्दर रचना दी....

मन के अन्दर झरना कोई
अल्फाजों का झरता है
जैसे खाली होता पोखर
तक्षण ही तो भरता है


सादर.

संतोष कुमार ने कहा…

Waah ! Bahut khoob
aapki har rachna nishabd kar deti hai .

Aabhaar..!

वन्दना ने कहा…

अपने ही तो साथ चलते हैं।

नीरज गोस्वामी ने कहा…

इस रचना के लिए सिर्फ एक शब्द: बेजोड़.

नीरज

Mamta Bajpai ने कहा…

.... सुनते ही जान लेती हूँ
मेरे ही ख्याल , मेरे ही आंसू
मेरी पुकार खुद से खुद को
और चलना अनवरत शब्दों का
उन ख्यालों को बटोरने के लिए
जो मेरी ज़िन्दगी थे
ज़िन्दगी हैं ...
sachmuch ham khayaalon me hi jiite hain ..baht sundar

shikha varshney ने कहा…

उन ख्यालों को बटोरने के लिए चलना अनवरत शब्दों का
वाकई यही जिंदगी हैं.
बेहद खूबसूरत ख्याल.

रजनीश तिवारी ने कहा…

बंधते एहसास खूबसूरत शब्दों में ...

कुश्वंश ने कहा…

अनवरत शब्दों की परिभाषा ही ऐसी है . बेहतरीन बुनी है आपने बधाई

Maheshwari kaneri ने कहा…

कौन हथेलियों में आंसुओं के ओस रखता है
भीगे भीगे से ख्यालों की सदा ..बहुत खुबसूरत रचना...

Kailash Sharma ने कहा…

सुनते ही जान लेती हूँ
मेरे ही ख्याल , मेरे ही आंसू
मेरी पुकार खुद से खुद को

....बहुत ख़ूबसूरत अभिव्यक्ति..आभार

अनुपमा त्रिपाठी... ने कहा…

कल 24/12/2011को आपकी कोई पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .
धन्यवाद!

dheerendra ने कहा…

सुंदर अभिव्यक्ति की सुंदर रचना,....

मेरे पोस्ट के लिए "काव्यान्जलि" मे click करे

मनोज कुमार ने कहा…

इस रचना ने दिल को छुआ!

Santosh Kumar ने कहा…

ख्याल प्रतिरूप हैं , सपने हैं , दोस्त हैं ..पथ प्रदर्शक भी होते हैं कभी-कभी..

बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति...आभार.

Deepak Shukla ने कहा…

Rashmi ji...

Shabd anvarat chalte rahte..
Baskar man main bane khayal...
jeevan se mrtyu tak sabse..
Karte hardam visham sawaal...

Jeevan kya hai, mrtyu kyon hai..
Khushi jo aati...Aankh kyon roti..
Koi jo chowkhat par aata...
Dil main kyon aahat si hoti...

Kyon bairi sang pyaar panapta...
Kyon sawan main agan barasti...
Kartavyon ki raah jo chalte..
Raah kathin uski kyon hoti...

Prashn kathin, uttar bikhre hain..
Shabdon se hi sab nikle hain..
Yahi falsafa humko lagta...
Shabdon se jeevan hai chalta...

Aapki kavitayen kavita na hokar jeevan yatra si mahsoos hoti hain...ek anvarrat yatra..shabdon sang, shabdon tak jaane ki..

Aapka abhaar ki aapne hame ye sumadhur kavitayen padhne ka mauka diya...

Saadar..

Deepak Shukla..

Dr.Ashutosh Mishra "Ashu" ने कहा…

aaderniya rashmiji..aapki har rachna kee tarah yamh bhee behad lajab rachna hai..ek paheli geet ki tarah..aap poochti rahin baar baar sanket dekar..jab ant me jabab mila to kavita ka rahsya samajh aaya..sadar badhayee ke sath........सुनते ही जान लेती हूँ
मेरे ही ख्याल , मेरे ही आंसू
मेरी पुकार खुद से खुद को
और चलना अनवरत शब्दों का
उन ख्यालों को बटोरने के लिए
जो मेरी ज़िन्दगी थे
ज़िन्दगी हैं ...

Ruchi Jain ने कहा…

कौन हथेलियों में आंसुओं के ओस रखता है,, bahut acha likhi lines..

singhSDM ने कहा…

कहाँ से आते हैं ये ख्याल ???
आँखों से टपकते
उँगलियों में ऐंठते
पाँव में जमते -
होठों में सिले
पर शब्द - अनवरत ...
आँखों से ओझल ये कौन रोता है
कौन हथेलियों में आंसुओं के ओस रखता है
भीगे भीगे से ख्यालों की सदा

............. ख्यालों की सदा मार्मिक है.

sushma 'आहुति' ने कहा…

शब्दों की अनवरत और गहन अभिवयक्ति........

महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा…

सुंदर भाव, अच्छी रचना

Amrita Tanmay ने कहा…

सुंदर

Pallavi ने कहा…

सुंदर भावों से सजी गहन अभिव्यक्ति....

Anand Dwivedi ने कहा…

मेरे ही ख्याल , मेरे ही आंसू
मेरी पुकार खुद से खुद को
और चलना अनवरत शब्दों का
उन ख्यालों को बटोरने के लिए
जो मेरी ज़िन्दगी थे
ज़िन्दगी हैं ...

.....और जिंदगी रहेंगे दीदी जब तक धड़कने हैं ये ख्याल भी हैं ...बरसते रहेंगे यूँ ही जीते जायेंगे हम यूँ ही !

डॉ. जेन्नी शबनम ने कहा…

bas yun hi anwarat...shabd aur khayaal...yahi zindagi hai.