रिश्ते निभाने के बावजूद
रिश्ते तुमने भी खोए
रिश्ते हमने भी खोए
तुम्हारा अपना दर्द है
हमारा अपना दर्द है
प्रश्न तुम्हारे अन्दर भी हैं
प्रश्न हमारे अन्दर भी हैं
पर परिणाम अलग हैं........
तुम टूट गए
हम मजबूत हो गए
तुमने खुशियों के द्वार बंद कर डाले
हमने नई खुशियों का स्वागत किया
तुम मंथन करते
हमने विष को भी
अमृत की तरह पी लिया
तुम बेमौत मारे गए
हम मिसाल बन गए .........
रिश्ते तुमने भी खोए
रिश्ते हमने भी खोए
तुम्हारा अपना दर्द है
हमारा अपना दर्द है
प्रश्न तुम्हारे अन्दर भी हैं
प्रश्न हमारे अन्दर भी हैं
पर परिणाम अलग हैं........
तुम टूट गए
हम मजबूत हो गए
तुमने खुशियों के द्वार बंद कर डाले
हमने नई खुशियों का स्वागत किया
तुम मंथन करते
हमने विष को भी
अमृत की तरह पी लिया
तुम बेमौत मारे गए
हम मिसाल बन गए .........









