About Us



मेरे एहसास इस मंदिर मे अंकित हैं...जीवन के हर सत्य को मैंने इसमे स्थापित करने की कोशिश की है। जब भी आपके एहसास दम तोड़ने लगे तो मेरे इस मंदिर मे आपके एहसासों को जीवन मिले, यही मेरा अथक प्रयास है...मेरी कामयाबी आपकी आलोचना समालोचना मे ही निहित है...आपके हर सुझाव, मेरा मार्ग दर्शन करेंगे...इसलिए इस मंदिर मे आकर जो भी कहना आप उचित समझें, कहें...ताकि मेरे शब्दों को नए आयाम, नए अर्थ मिल सकें ...

06 March, 2010

अपर्णा की तलाश


ये दो नज्में इमरोज़ जी ने भेजी है...........एक अपर्णा की है, और दूसरी नज़्म अपर्णा की नज़्म के जवाब में इमरोज़ की है .
अपर्णा का पता उनसे खो गया और वे यह नज़्म उसे भेज नहीं सके......यह उनका प्रयास है मेरे द्वारा उन्हें ढूँढने का......मुझे
विश्वास है- यह प्रयास सफल होगा, जो उनकी नज़्म से वाकिफ होंगे उनके द्वारा अपर्णा तक यह बात पहुंचेगी..


अमृता
कल सपने में
मैं तुम्हारे प्रेमी से
मिलने जा रही थी
लेकिन
सपना टूट गया
और मिल नहीं पायी !
मैं मायूस हो गई
फिर मैंने दूसरा सपना देखा-
सपने में मैं सोकर उठी
तो सामने देखा- तुम्हारा प्रेमी !
मैंने आँखें बन्द कर लीं
फिर खोलीं
सामने था -मेरा प्रेमी !
मैंने फिर आँखें बन्द कीं
फिर खोलीं
फिर सामने - तुम्हारा प्रेमी !
पूरे सपने में यह सिलसिला चलता रहा
दोनों मुझे प्यार से देखते रहे !
अब आज तुम्हारा प्रेमी
मेरा प्रेमी बन गया है
और तुम
अ--मृता हो मुझमें !

अपर्णा


एक अमृता
तो मैं अब भी
जी रहा हूँ...
प्यार की खुशबू - अमृता ......

अमृता से अपर्णा तक
और ना जाने
कितने दिलों तक फैली हुई
ये खुशबू
कभी चाहत बनकर
कभी सपना बनकर
खामोश
पर जी रही है ....

इस अमृता का
कभी राधा नाम रहा
कभी मीरा
कभी हीर कभी सोहणी
और एक अपर्णा भी है ...

नाम ही बदलते हैं
प्यार नहीं बदलता ...

इमरोज़

37 टिप्पणियाँ:

वन्दना ने कहा…

dono hi marvellous..........amazing.

Babli ने कहा…

अपर्णा जी और इमरोज़ जी के नज्में पढ़वाने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया! एक से बढ़कर एक नज्में हैं!

बेचैन आत्मा ने कहा…

प्यार की खुशबू है ये.

Priya ने कहा…

Imroz ji ko padhna hamesh se achcha lagta hai ....aur jawab to lajawaab hai....ye Aprana ji kaun hai ? aapko pata hai hamko Imroz ji ne new year par nazm bheji nahi ki share sabse...socha sirf mere liye hai to possessive....unke shabdo se sajayenge kisi roz apna blog bhi

richa ने कहा…

"नाम ही बदलते हैं
प्यार नहीं बदलता..."
इमरोज़-अमृता प्यार को मूर्त करते वो दो नाम जो कभी नहीं बदलेंगे शायद...
इस तलाश ने दो ख़ूबसूरत नज़्मों से रु-ब-रु करवाया... उम्मीद है तलाश जल्द ही मुक़म्मल होगी...

Mrs. Asha Joglekar ने कहा…

नाम ही बदलते हैं
प्यार नही बदलता ।
इमरोज जी का जवाब लाजवाब !

महफूज़ अली ने कहा…

मम्मी जी.... यह रचना बहुत अच्छी लगी...

jenny shabnam ने कहा…

rashmi ji,
amrita imroz ek pahchan hin nahin balki wo prem ke prateek aur hamari anubhutiyon ko aayaam dete hain.
aparna ji jahan bhi hon unhe unki rachna mil jaye jo imroz ji ne likha hai unke liye.
aapko bahut dhanyawaad aur shubhkamnayen.

kishor kumar khorendra ने कहा…

sundar lagi dono rachnaaye

अमिताभ मीत ने कहा…

वाह ... बहुत खूब !!

रोहित ने कहा…

adbhut!!!
in shabdo me prem ka jo khoobsurat ehsaas hai wah dil ko chu jaata hai.
aapko bahut bahut dhanyawaad maa'm!!
aadar sahit-
ROHIT

राज भाटिय़ा ने कहा…

नाईस

दिगम्बर नासवा ने कहा…

दोनो नाज़्में प्यार के गहरे एहसासों को जी रही हैं .... ये काग़ज़ पर उतरी साँसे हैं कोरे शब्द नही ...

manav vikash vigyan aur adytam ने कहा…

prabha jee imaroge jee kee gajal padvaane ke liye aabhar

सुमन'मीत' ने कहा…

प्यार की सीधी सरल और सच्ची परिभाषा
सुमन ‘मीत’

वाणी गीत ने कहा…

नाम बदलते हैं ...प्यार नहीं बदलता ...
इतनी खूबसूरत नज्में पढवाने के लिए आपका बहुत आभार ....!!

KAVITA RAWAT ने कहा…

नाम बदलते हैं ...प्यार नहीं बदलता ...
Pyar ke gahare ahsaas mein dubi rachnayen bahut khoobsurat hai..
Pyari Shubhkamnayne...

arun c roy ने कहा…

vismit kar dene wali rachnaayen... naam badalte hai
pyar badalte nahi dekhi...
rashmi ji do behtreen rachna padwane ke liye shukriya.. ho sakta hai ki imroz ji ko amrita mil jaayen...

शरद कोकास ने कहा…

इस अहसास को जीने के लिये हैं यह नज़्मे ..इनमें डूब जाने के लिये हैं ।

अम्बरीश अम्बुज ने कहा…

बहुत कम मौकों पर मैं खामोश हो जाता हूँ, कुछ बोल नहीं पाता...

anjana ने कहा…

बहुत प्यारी है ये नज्मे..धन्यवाद

रचना दीक्षित ने कहा…

प्यार में तैरती उतराती नज्में

अजय कुमार ने कहा…

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

महाशक्ति ने कहा…

अद्भुत रचना

संजय भास्कर ने कहा…

नाम ही बदलते हैं
प्यार नही बदलता ।
इमरोज जी का जवाब लाजवाब !

सुलभ § सतरंगी ने कहा…

Bahut Sundar...!
Anootha..!!

सुनील गज्जाणी ने कहा…

अपर्णा जी और इमरोज़ जी के नज्में पढ़वाने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया! एक से बढ़कर एक नज्में हैं!

rashmi didi aap ka aabhar en rachnaon ke liye.

अल्पना वर्मा ने कहा…

waah! kitni achchee nazm hai!
pyar mein doobi hui!

ज्योति सिंह ने कहा…

mahila divas ki badhai is sundar prembhare sandesh ke saath .ahsaas mitte nahi ,jagah sirf badalte hai .

usha rai ने कहा…

इन दो खुबसूरत नज्मों से परिचय बहुत अच्छा लगा ! आभार !

Ashish (Ashu) ने कहा…

वाकई बहुत अच्छे हॆ..

nikita ने कहा…

Rashmi Prabha ji sadar pranam...

maine aapke lekh padhe.. ye wakai bahut achche hai...
mera aapse nivedan hai ki kripya mujhe bhi achcha likhne k liye mera marg darshan kare....

- nikita

love-you-mom.blogspot.com

प्रदीप कांत ने कहा…

"नाम ही बदलते हैं
प्यार नहीं बदलता..."

सही है।

मस्तानों का महक़मा ने कहा…

एक बहतरीन नज़्म ....
वाह.
बस एक लम्हा जो मेरे दिल को छू गया और पल भर में ही खो जाने का मन किया जब आँखे बन्द थी तो तुम्हारा प्रेमी और आँखें खोली तो मेरा प्रेमी और इस सिलसिले से एक दूसरे के प्रेमी में अपने प्रेम की छवि देखना वो भी एक ही नाम के लिए अपर्णा....

Pankaj Upadhyay (पंकज उपाध्याय) ने कहा…

dono hi behtareen... dono hi pyar se bharpoor..

शाहिद मिर्ज़ा ''शाहिद'' ने कहा…

रश्मि जी, नज़्म कहना आसान नहीं है...
भावनाओं को संपूर्णता देना बड़े हुनर का काम है...
यहां प्रस्तुत दोनों नज़्म काफ़ी गहरे भाव लिये हुए हैं.

इस साहित्यिक दस्तावेज़ के लिये बधाई.

Ila ने कहा…

इमरोज प्यार में जीते हैं , इसलिए जानते हैं , हर प्यार में जीनेवाले शख्स की तरह ,
नाम ही बदलते हैं
प्यार नहीं बदलता |
आज पहली बार आपके ब्लॉग पर आई , या यूँ कहूँ की इमरोज जी का नाम खींच लाया | अमृता जी को बहुत पढ़ा , अब इmaroj जी में उनकी चाय देखती हूँ |
सादर
इला