19 फ़रवरी, 2008

कल का सूरज......


शान्त नदी,
घनघोर अँधेरा,
एक पतवार और खामोशी-
यात्रा बड़ी लम्बी थी!
ईश्वर की करुणा
एक-एक करके पतवारों की संख्या बढ़ी ,
कल-कल का स्वर गूंजा
खामोशी टूटी
अँधेरा छंटने लगा
यात्रा रोचक बनी
प्यार की ताकत ने
किनारा दिखाया
उगते सूर्य को अर्घ्य चढाया .................

2 टिप्‍पणियां:

घड़ी

  घड़ी सिर्फ़ समय नहीं बताती, वह चेतावनी भी देती है। आंखें दिखाती है, बार-बार, बिना चिल्लाए । मगर हम हैं कि करवट बदल लेते हैं  जैसे समय गलत ...