About Us



मेरे एहसास इस मंदिर मे अंकित हैं...जीवन के हर सत्य को मैंने इसमे स्थापित करने की कोशिश की है। जब भी आपके एहसास दम तोड़ने लगे तो मेरे इस मंदिर मे आपके एहसासों को जीवन मिले, यही मेरा अथक प्रयास है...मेरी कामयाबी आपकी आलोचना समालोचना मे ही निहित है...आपके हर सुझाव, मेरा मार्ग दर्शन करेंगे...इसलिए इस मंदिर मे आकर जो भी कहना आप उचित समझें, कहें...ताकि मेरे शब्दों को नए आयाम, नए अर्थ मिल सकें ...

21 April, 2010

गर्मी है !!!



उफ़ ये गर्मी !
शब्द भी बीमार हो गए हैं
डिहाईडरेशन के शिकार हो गए हैं
सर उठाते तो हैं
पर निढाल लुढ़क जाते हैं ...

एलेक्ट्रोल पिलाया है
दही सफगोल भी दिया है
निम्बू पानी तो भरपूर
फिर भी आँखें थोड़ी खुली
थोड़ी बन्द सी हैं शब्दों की

तीमारदारी ज़रूरी है
वरना बातों का क्रम रुक जायेगा
गलतफहमियां लू की तरह झुलसाने लगेंगी
और गर्मी के मारे हम अजनबी हो जायेंगे

कच्चे आम ले आई हूँ
इसे भी आजमाना है
शब्दों को बचाना है
कुछ कहना है और सुनना है ...

48 टिप्पणियाँ:

arun c roy ने कहा…

हर बात आपकी ख़ास है... बहुत दिनों से आपकी कविता का इन्तजार था... आयी तो नई ताजगी के साथ... नए विषय पर... आपने हम सबके शब्दों को बचाने का उपाय बता दिया... सुंदर रचना...

संजय भास्कर ने कहा…

गलतफहमियां लू की तरह झुलसाने लगेंगी
और गर्मी के मरे हम अजनबी हो जायेंगे

thik kaha mummy ji garmi to bahut hi hai...

महफूज़ अली ने कहा…

मम्मी जी.... बहुत नायाब और शानदार अंदाज़ में लिखी बहुत ही खूबसूरत कविता.....

अनिल कान्त : ने कहा…

शीतलता प्रदान करती हुई रचना

sangeeta swarup ने कहा…

उफ़ ...गर्मी का ये हाल
इंसान तो इंसान
शब्द भी हो गए बेहाल.
कच्चे आम का पन्ना ,
और निम्बू पानी
शायद
शब्दों को मिल जाये
फिर से रवानी.....

बहुत बढ़िया नज़्म है...बिलकुल नया प्रयोग...

सुनील गज्जाणी ने कहा…

दीदी ,
सादर प्रणाम, मेरी इच्छा आप की इस कविता पे कोई प्रतिक्रिया प्रदान करने की नहीं हुई क्योकि ये रचना आप के हर बार की तरह उम्दा रचना नहीं लगी , क्षमा चाहुगा .
सादर

मनोज कुमार ने कहा…

बिकल-बेकल मन है, गर्मी से इस बार
पारा भी कर गया है हद को ही पार॥
गर्मी तो ऐसी है पूछिए मत!
ना जाने कैसी है पूछिए मत!

बहुत सही लिखा है!

परमजीत बाली ने कहा…

bahut sundar!!अक अलग ही अंदाज मे रचना प्रस्तुत की है।बधाई।

रश्मि प्रभा... ने कहा…

क्षमा की क्या बात, हम अपनी सोच के साथ ही चलते हैं भाई....जो ना अच्छा लगे, तो सही है, सच ही कहना न

मेरे भाव ने कहा…

shabo ko har haal mein geeto mein pirona hai..... sandesh deti kavita.......

nilesh mathur ने कहा…

वाह! क्या बात है ! आप जैसे चिकित्सक के रहते शब्द कभी बीमार नहीं हो सकते !

आवेश ने कहा…

अरे दीदी ,गर्मी में ये कविता कुछ यूँ लगी जैसे शब्दों को शहद ,केसर ,चन्दन और खस का शरबत पिलाया हो ,खूब

kunwarji's ने कहा…

ji bahut badhiya...

kunwar ji,

M VERMA ने कहा…

बहुत शीतलता मिली
कच्चे आम और पुदीने का असर तो होगा ही.
बेहतरीन रचना

Dr. Rajendra ने कहा…

kavita padaker garmi ki bhayankta ka ahsas hota hai achchhi kavita

Rajey Sha ने कहा…

हां क्‍या पता कि‍स गर्मी से क्‍या हो जाये??

दिगम्बर नासवा ने कहा…

Vaah .. Jhulsaati huyi garmi ka chitr khainch diya hai aapne ... bahut hi nayaab andaaz hai is rachna ka ...

नीरज गोस्वामी ने कहा…

गर्मी पर क्या खूब रचना कही है आपने ...सच ये गर्मी तो जान लेवा है...हमारे बचपन में रेडिओ पर ये गीत गर्मियों में अक्सर बजा करता था...किसने लिखा ये तो पता नहीं लेकिन उसके बोल कुछ यूँ थे...

गर्मी आई गर्मी आई
गर्मी आई गर्मी आई
आग बरसती
लू है चलती
गरम तवे सी
धरती जलती
गर्मी आई
गर्मी आई

नीरज

श्याम कोरी 'उदय' ने कहा…

गलतफहमियां लू की तरह झुलसाने लगेंगी
और गर्मी के मरे हम अजनबी हो जायेंगे
....garmee se raahat ke upaay abhivyakt karatee rachanaa ... prabhaavashaalee rachanaa !!

ज्योति सिंह ने कहा…

garmiyon ki taklife aur rahat dono ka ahsaas karati ek anokhi rachna ,sach behad garmi hai ,tan man sab jhulsh rahe hai .

राज भाटिय़ा ने कहा…

वाह वाह कच्चे आमो की चटनी खाये, ओर फ़िर सुंदर जी कविता पर छाये... हमारे यहां तो अभी भी सर्दी है, लेकिन भारत की गर्मी का सुन कर इस सर्दी मै भी पसीने आते है, भगवान ना करे कभी आ कर रहना पडा तो क्या होगा.....

रचना दीक्षित ने कहा…

ab apki kavita aayi hai blog pr to shbdon ki tabiyat to durust honi hi hai

Shekhar Suman ने कहा…

uff !!! sach mein itni garmi hai..
main abhi shimla mein hoon lekin pichle kuch saalon ki apekha is baar garmi sabse jyada hai..
bilkul hi parishthiti ke anukul kavita likhi hai...
yun hi likhte rahein
regards
http://i555.blogspot.com/

usha rai ने कहा…

शब्दों को मिल जाये
फिर से रवानी.....
गर्मी के बहाने शब्द साधना ! अति सुंदर और सामयिक रचना के लिए बधाई !

sakhi with feelings ने कहा…

bahut garmi hai bakai...bachav jaruri hai

Babli ने कहा…

वाकई में इतनी गर्मी है की सबका हाल बहुत ही बुरा है! बहुत ही सुन्दर, शानदार और उम्दा प्रस्तुती!

वाणी गीत ने कहा…

शब्दों को बचाना है ...
लू से ...कैरी लेकर आई हैं ...
अब तो बच ही जायेंगे ...क्या शक है ...!!

बेचैन आत्मा ने कहा…

यह तो शब्दों की किस्मत है
ऐसी प्यासी नारी के चित्र के नीचे झुलस ही न जाएंगे..!

हेमंत कुमार ♠ Hemant Kumar ने कहा…

Garmee ka sundar chitran---kam shabdon kee lekin sashakt kavita.

rashmi ravija ने कहा…

bahut hi saamayik kavita...sab behaal hain is garmi to shabd kyun nahi..

arvind ने कहा…

शब्दों को बचाने का सुंदर उपाय बता दिया... सुंदर रचना...

मस्तानों का महक़मा ने कहा…

सुनों गोर से पेपसी वालों,
बुरी नज़र न कोक पे डालों,
चाहे जितना डियू पिलालों,
सबसे आगे होगा नीम्बू पानी....नीम्बू पानी...
हमने पिया है, तुम भी पिओ.....

"इस सुन्दर पेशकश के साथ गर्मी पर अपनी बात रखने का मुझे आपने ये अवसर दिया और हम भी थोड़ा झूम लिए."

richa ने कहा…

सच कहा रश्मि जी इस गर्मी ने सबको डीहाईड्रेट कर दिया है... कोई उपाय तो करना ही होगा इन शब्दों को बचाने के लिये :-)

Indranil Bhattacharjee ........."सैल" ने कहा…

एक अलग ढंग की कविता है ! पढके मज़ा आया ! हालाँकि देश से दूर हूँ, इस गर्मी का मज़ा नहीं ले पा रहा हूँ पर कल्पना कर सकता हूँ ... और कच्चे आम की शरबत का वो स्वाद ... आहा ... क्या कहने ...कभी न कभी तो फिर मिलेगा !

अल्पना वर्मा ने कहा…

नये बिंबों का अद्भुत प्रयोग है मुझे तो पसंद आया..

Priya ने कहा…

Aapne ne timely glucose chadha diya.... jab tak aise doctors hai shabd to door kisi harf ki kya mazaal to beemar ho jaaye :-)

लोकेन्द्र ने कहा…

क्या बात है.......
लू चली तो पर आपके शब्द बचाते गये.....

Ravi Rajbhar ने कहा…

very nice di,

Rajiv ने कहा…

शब्दों का दर्द कोई सह्रदय कवि मन ही समझ सकता है. भाव के मानवीकरण के सहारे आपने गर्मी का जो चित्र खींचा है ,सराहनीय है.

Ashok ने कहा…

Sochta hoon niboliyon wala
ped aangan mein ek lagwa loon



Khoobsoorat kavita.... badhaai

nikita ने कहा…

priy Rashmi ji,
aapke meri kavitao k prati jo vichar hai, uske liye bahut bahut Dhanyvaad....!

- nikita
http://love-you-mom.blogspot.com

संत शर्मा ने कहा…

यह अंदाजे बयां भी निराला है, अच्छा लगा पढना |

अजय कुमार ने कहा…

इस बार तो मुंबई में भी गर्मी है । सुंदर कविता ।



नेट की समस्या थी इसलिये ब्लाग जगत से दूर था

कविता रावत ने कहा…

Garmi mein man ko thandak pahunchati behatreen rachna.....
Haardik shubhkamnayne...

manish badkas ने कहा…

" गर्मी है " पढ़ी..
अच्छी बन पड़ी है..

हरकीरत ' हीर' ने कहा…

वाह ...वाह ...रश्मि जी खिलाइए खिलाइए कच्चे आम भी खिलाइए ...मैं भी ले आई हूँ आज .....!!

Vinay Prajapati 'Nazar' ने कहा…

जी इधर भी यही हाल है

Deepak Shukla ने कहा…

Hi..
Shabdon ki jadugar se ab shabd chikitsak sa dekha..
Apne snehil sparshon se har shabd saheja sa dekha..

Garmi main sharbat se lekar thandai tak faile aap..
Shabdon ke dukh har baithe ho..
Har baithe unke santaap..

DEEPAK..