28 दिसंबर, 2011

सोच के देखो






मैंने तुमसे कहा -
आकाश पाने के ख्वाब देखो
सूरज तो मिल ही जायेगा ...'
जब कभी किरणें विभक्त हुईं
मैंने उनको हथेली में भरकर
सूरज बना दिया ...
मिलने की अपनी सार्थकता होती है
पर क्या नहीं मिला
क्यूँ नहीं मिला के हिसाब का फार्मूला
बहुत जटिल होता है
तुम उसे सुलझाने में
न उसे सुलझा सकते
न पाने की ख़ुशी जी सकते हो !
ऐसे में -
सूरज भी मायूस पिघलने लगता है ...

आकाश परिपूर्ण है - क्यूँ ?
सूरज , चाँद , सितारे , बादल
ये सब मिलकर उसे पूर्णता देते हैं
वरना आकाश के विस्तार का कोई औचित्य नहीं !
खोना -पाना अपने हाथ में नहीं होता
पर खुद को टूटकर भी जोड़े रखना
अपने हाथ में होता है
...
सीखने के लिए प्रकृति का विस्तार है
सृष्टिकर्ता का चमत्कार है
सूरज ...
ग्रहण के पंजे में भी आता है
चाँद सूक्ष्म से पूर्ण होता है
ग्रहण उसे भी लगता है
सितारे टूटते हैं
फिर भी विश पूरा करते हैं
पेड़ को काट दो
फिर भी हरे पत्ते
उसके अस्तित्व को बताते हैं ....
.....
हमारा अस्तित्व है
समय की पहचान
ख़्वाबों की वो धरती
जहाँ आकाश मुट्ठी में होता है - सूरज नए विश्वास का तेज लिए
पास बिल्कुल पास होता है ...
सोच के देखो
एक मासूम मुस्कान तुम्हारे चेहरे पे होगी
क्योंकि सत्य यही है
बस यही है !

46 टिप्‍पणियां:

  1. सोच के देखो
    एक मासूम मुस्कान तुम्हारे चेहरे पे होगी
    क्योंकि सत्य यही है
    बस यही है !

    बहुत खूब.
    सुन्दर,सार्थक और प्रेरक.

    मेरे ब्लॉग पर आईयेगा.

    जवाब देंहटाएं
  2. आकाश परिपूर्ण है - क्यूँ ?
    सूरज , चाँद , सितारे , बादल
    ये सब मिलकर उसे पूर्णता देते हैं
    वरना आकाश के विस्तार का कोई औचित्य नहीं !


    आकाश परिपूर्ण है क्योंकि ...दिन-रात ...मौसम सब देख रहा है ...और अपने आगोश में सब समेटे हुए है ...!!जीवन से जुडी हुई ..बहुत गहन बातें ...पढ़ कर ...उद्विग्नता जैसे शांति पा रही है ....!
    बहुत सुंदर रचना दी .......!!
    बहुत ही सुंदर ....!!

    जवाब देंहटाएं
  3. सोच को दिशा देती सुन्दर रचना।

    जवाब देंहटाएं
  4. पर क्या नहीं मिला
    क्यूँ नहीं मिला के हिसाब का फार्मूला
    बहुत जटिल होता है


    क्या खूब कहा है निशब्द कर दिया कसम से !

    जवाब देंहटाएं
  5. खोना -पाना अपने हाथ में नहीं होता
    पर खुद को टूटकर भी जोड़े रखना
    अपने हाथ में होता है ...सकारात्मक सोच!!

    जवाब देंहटाएं
  6. खोना -पाना अपने हाथ में नहीं होता
    पर खुद को टूटकर भी जोड़े रखना
    अपने हाथ में होता है

    बेमिसाल कथन...

    जवाब देंहटाएं
  7. खोना -पाना अपने हाथ में नहीं होता
    पर खुद को टूटकर भी जोड़े रखना
    अपने हाथ में होता है ...
    यही अपने हाथ में होता है ...
    एकदम सही सलाह !
    जिंदगी और प्रकृति हमें हर रोज यही सिखाती है !

    जवाब देंहटाएं
  8. खोना -पाना अपने हाथ में नहीं होता
    पर खुद को टूटकर भी जोड़े रखना
    अपने हाथ में होता है
    ...
    क्योंकि सत्य यही है
    बस यही है !
    कितनी सकारात्‍मकता है इन शब्‍दों में .. प्रेरित करती अभिव्‍यक्ति बहुत ही अच्‍छी लगी .. आभार सहित शुभकामनाएं ।

    जवाब देंहटाएं
  9. आशा और विश्वास का संदेश देती, खोने-पाने के गणित से बाहर निकाल पूर्णता का अनुभव कराती सुंदर कविता...

    जवाब देंहटाएं
  10. पाना खोना जो भी होता...
    सब ईश्वर ....आधीन....
    कोई जोर न चलता इस पर...
    मनुष्य रहा पराधीन....

    सुन्दर भाव..नदी सी बहती कवितायेँ....
    आभार...
    दीपक शुक्ल...

    जवाब देंहटाएं
  11. ग्रहण के पंजे में भी आता है
    चाँद सूक्ष्म से पूर्ण होता है
    ग्रहण उसे भी लगता है
    सितारे टूटते हैं
    फिर भी विश पूरा करते हैं
    पेड़ को काट दो
    फिर भी हरे पत्ते
    उसके अस्तित्व को बताते हैं ...bahut prabhaavshali panktiyan.bahut sundar prastuti.

    जवाब देंहटाएं
  12. जहाँ आकाश मुट्ठी में होता है - सूरज नए विश्वास का तेज लिए
    पास बिल्कुल पास होता है ...

    जिसने आकाश को समेटने का हौसला जुटा लिया उसके पास तो हर मुश्किल का हल होगा ही।

    जवाब देंहटाएं
  13. क्योंकि सत्य यही है
    बस यही है !

    बहुत सुन्दर रचना...

    जवाब देंहटाएं
  14. आशा का प्रकाश फैलाती पंक्तियाँ.

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत सुन्दर!
    "मैंने उनको हथेली में भरकर
    सूरज बना दिया ..."
    वाह! आप तो 'रश्मि' हैं न... और 'प्रभा' भी फिर क्यूँ कर न यह संभव होता आपसे... आप ही कर सकती हैं यह!!!

    जवाब देंहटाएं
  16. परिज्ञान प्रज्वलित रचना !
    आभार !

    जवाब देंहटाएं
  17. हम हैं तो सब है और मुट्ठी में है सारा आकाश ...

    जवाब देंहटाएं
  18. खोना -पाना अपने हाथ में नहीं होता
    पर खुद को टूटकर भी जोड़े रखना
    अपने हाथ में होता है

    waakai yahi satya hai, yahi tathya hai aur yahi saarthakta bhi hai....

    khubsoorat prastuti.

    जवाब देंहटाएं
  19. खूबसूरत रचना...
    ख्वाबों को जिन्दा रक्खे हूँ क्या खबर जिंदगी की सच्चाई का आभास हो जाये, अगर ये गुनाह है तो हां में करता हूँ ख्वाब देखने का गुनाह...

    जवाब देंहटाएं
  20. 2 baar padhna pada bhaav samajhne ke liye :-)
    bahut achhi rachna rashmi ji.

    saadar namaskaar..

    जवाब देंहटाएं
  21. सत्य की सटीक परिभाषा..बहुत सुन्दर...

    जवाब देंहटाएं
  22. पेड़ को काट दो
    फिर भी हरे पत्ते
    उसके अस्तित्व को बताते हैं ...

    sundar bhavpoorn rachna.

    जवाब देंहटाएं
  23. आकाश पाने के ख्वाब देखो
    सूरज तो मिल ही जायेगा ...'
    जब कभी किरणें विभक्त हुईं
    मैंने उनको हथेली में भरकर
    सूरज बना दिया ...

    apkaa yahee soch aap ko nirantar aage badhaa rahaa hai

    जवाब देंहटाएं
  24. वास्तविक सत्य से पहचान करा रही है ये रचना ...
    आपको नव वर्ष २०१२ की बहुत बहुत शुभकामनाएं ..

    जवाब देंहटाएं
  25. पर खुद को टूटकर भी जोड़े रखना
    अपने हाथ में होता है

    सकारात्मक सोच को बिस्तार
    देती रचना बहुत खूब

    जवाब देंहटाएं
  26. सीखने के लिए प्रकृति का विस्तार है
    सृष्टिकर्ता का चमत्कार है ....

    खुबसुरत सकारात्मक सार्थक रचना दी...
    सादर.

    जवाब देंहटाएं
  27. आकाश सी बिस्तृत रचना के लिए बधाई..

    जवाब देंहटाएं
  28. बहुत जटिल और कठिन सी रचना, समझने के लिए कई बार पढ़ना पड़ा.बहुत धरातल पर लिखी गई है.वाह !!!

    जवाब देंहटाएं
  29. कविता भाव सम्प्रेषण के अपने मक़सद में क़ामयाब है। इस सुंदर प्रस्तुति के लिए बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  30. हमारा अस्तित्व है
    समय की पहचान
    ख़्वाबों की वो धरती
    जहाँ आकाश मुट्ठी में होता है - सूरज नए विश्वास का तेज लिए
    पास बिल्कुल पास होता है ...
    सोच के देखो
    एक मासूम मुस्कान तुम्हारे चेहरे पे होगी
    क्योंकि सत्य यही है
    बस यही है !
    एक दम सही बात है। शायद यही जीवन का सच है

    जवाब देंहटाएं
  31. सोच को सकारात्मक रूप देने वाली रचना
    सचमुच ही प्रेरणादायक है।

    जवाब देंहटाएं
  32. सोच के देखो
    एक मासूम मुस्कान तुम्हारे चेहरे पे होगी
    क्योंकि सत्य यही है
    बस यही है !हम सभी को सोचने पर मजबूर करती....

    जवाब देंहटाएं
  33. आकाश परिपूर्ण है - क्यूँ ?
    सूरज , चाँद , सितारे , बादल
    ये सब मिलकर उसे पूर्णता देते हैं
    वरना आकाश के विस्तार का कोई औचित्य नहीं !
    खोना -पाना अपने हाथ में नहीं होता
    पर खुद को टूटकर भी जोड़े रखना
    अपने हाथ में होता है

    bahut saargarbhit baat

    जवाब देंहटाएं
  34. किरणों से लड़कर जीवन का समय निकल जाता है,
    नजर झुका लो इस दुनिया के सूर्य बड़े अलबेले हैं,

    जवाब देंहटाएं
  35. खोना -पाना अपने हाथ में नहीं होता
    पर खुद को टूटकर भी जोड़े रखना
    अपने हाथ में होता है ....
    .....
    खुद को टूटकर जोड़े रखना भी बहुत बड़ी बाजीगिरी का माँग करता है दी ...इतना आसान भी नहीं है ये !!

    जवाब देंहटाएं
  36. आकाश परिपूर्ण है - क्यूँ ?
    सूरज , चाँद , सितारे , बादल
    ये सब मिलकर उसे पूर्णता देते हैं
    वरना आकाश के विस्तार का कोई औचित्य नहीं ! excellent rashmi jee.

    जवाब देंहटाएं
  37. aapki rachna me jivan ka bahut bada darshan hota hai aur seekh bhi...
    खोना -पाना अपने हाथ में नहीं होता
    पर खुद को टूटकर भी जोड़े रखना
    अपने हाथ में होता है

    जवाब देंहटाएं

दौड़ जारी है...

 कोई रेस तो है सामने !!! किसके साथ ? क्यों ? कब तक ? - पता नहीं ! पर सरपट दौड़ की तेज़, तीखी आवाज़ से बहुत घबराहट होती है ! प्रश्न डराता है,...