
आकाश की ऊँचाई ,
धरती का आँचल ,
चाँद की स्निग्धता ,
तारों की आँख मिचौली ,
हवाओं की शोखी ,
शाम की लालिमा ,
पक्षियों का घर लौटना.....
क्रमवार मैं इसमें जीती हूँ !
पर्वतों का अटल स्वरुप ,
इंसानों का अविस्मरनीय परिवेश -
मैं बहुत कुछ सीखती हूँ....
मैं एकलव्य की तरह
इनसे शिक्षा लेती हूँ
फिर दक्षिणा में,
अपने स्वरुप का वह हिस्सा देती हूँ,
जो उनका प्रतिविम्ब लगे !
अपने अन्दर ,
मैं - धरती,आकाश,हवा,पक्षी,शाम,पर्वत.....
और इंसानियत लेकर चलती हूँ
क्योंकि मुझे सार की खोज है.........................
धरती का आँचल ,
चाँद की स्निग्धता ,
तारों की आँख मिचौली ,
हवाओं की शोखी ,
शाम की लालिमा ,
पक्षियों का घर लौटना.....
क्रमवार मैं इसमें जीती हूँ !
पर्वतों का अटल स्वरुप ,
इंसानों का अविस्मरनीय परिवेश -
मैं बहुत कुछ सीखती हूँ....
मैं एकलव्य की तरह
इनसे शिक्षा लेती हूँ
फिर दक्षिणा में,
अपने स्वरुप का वह हिस्सा देती हूँ,
जो उनका प्रतिविम्ब लगे !
अपने अन्दर ,
मैं - धरती,आकाश,हवा,पक्षी,शाम,पर्वत.....
और इंसानियत लेकर चलती हूँ
क्योंकि मुझे सार की खोज है.........................







.jpg)
.jpg)
.jpg)