
सारे दरवाज़े बन्द कर
चुन लाई थी कुछ मोहक सपने
और सिरहाने छुपा दिया था ...
चमकती आँखों पर
पलकों का इठलाकर झपकना
शुरू हुआ ही था
कि दरवाज़े थरथराने लगे !
जाने कौन सा कतरा दर्द का
बाकी रह गया था
जो सर पटक रहा था दरवाज़े पर ...
सपने चौंक पड़े
पलकें स्थिर हो गईं
शोर से निजात पाने को
दरवाज़ा खोलना पड़ा...
दर्द का स्वागत करने को
हौसलों की लौ को तेज किया है
....
सुबह का इंतज़ार फिर से है !







