12 नवंबर, 2009

चाँद रोया !!!




उन्हें मालूम था
कुछ सीढियां लगाकर
मैं चाँद से बातें कर लूँगी....
बड़ी संजीदगी से कहा-
'सीढियां रखना उचित नहीं
चोर-उचक्कों का ख़तरा होगा'
........
फिर उनकी नज़र
मेरी सोच के वितान पर पड़ी
इधर-उधर देखते हुए
उन्होंने प्रश्न-चर्चा शुरू की....
अजीबोगरीब प्रश्न
तेज स्वर !
मेरी सोच
खुद की पहचान से विलग होने लगी
हर दिशा
एक प्रश्न बनकर खड़ी हो गई
पर,
चाँद का आमंत्रण पुरजोर रहा .............
उसने चांदनी की सीढियां बनायीं
मुझे खींच लिया..........
अब क्या बताऊँ
चाँद हर रिश्तों से टूटा
मेरी बाहों में फूट-फूटकर रोता रहा
' स्वर्ण कटोरे में
दूध-भात अब कोई नहीं खाता'
कहता रहा,
बिलखता रहा ..............
अनुसंधानों ने उसे भी नहीं छोडा !

42 टिप्‍पणियां:

  1. 'aise bandhan jo soch ko dayron mein kaste hain ..aur kalpana ki udaan ko rok sakte to hain,
    unhen chah kar bhi kaat nahin paate.
    ek din chaand ki unchaayeeyan bhi badh jayengee..aur tab yah sidhi bahut chhoti rahegi.
    Niyati hai...

    जवाब देंहटाएं
  2. चांद बहुत मासूम जो था, बहुत सुंदर कविता, आप की कविता पढ कर मुझे प्यासा ( पुरानी ) फ़िल्म का गीत याद आ गया....

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत गहरी रचना...बेहतरीन अभिव्यक्ति!

    जवाब देंहटाएं
  4. बेहद रोचक और मार्मिक व्यंग्य है। यह रचना बहुत अच्छी लगी।

    जवाब देंहटाएं
  5. चाँद को लेकर शब्दों को बहुत ही अच्छा पिरोया है आपने!!!!चाँद हमेशा से ही मानव मन को आकर्षित करता रहा है....,मुझे तो बहुत अच्छी लगी ये रचना....

    जवाब देंहटाएं
  6. मैं यही सोच रहा था कि चाँद पर हमले हो रहे हैं और कोई ब्लागर कुछ लिख नहीं रहा...
    चाँद का रोना आपने सुना बधाई।
    --बेहतरीन अभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं
  7. वाह अद्भुत संयोजन शब्दों का भावों का और मनोरम प्रस्तुति...

    जवाब देंहटाएं
  8. are wah !Rashmee ji bahut hee sunder bhavo kee abhivyaktee .Samay badal raha hai sath hee sonch aur manytae bhee . badhai

    जवाब देंहटाएं
  9. Sach kaha aapne, aaj ke vigyan ne chand se hamare purvajo dwara sthapit
    sare bhawnatmak riste tod dale :):), ye to bahut bura hua bhai chand ke sath :(.

    जवाब देंहटाएं
  10. God ji को नहीं छोड़ा तो चाँद - तारे क्या चीज़ है ?
    ज्यादातर यहाँ सीढिया लगाना नहीं हटाना ही जानते है, यह तो अच्छा है की चाँद सीढिया बनता रहा और चाँद को तुम मिली और अपने घरोंदे में जगह दी ...इतना गहन चित्रण, सिमित शब्दों में आप् ही कर सकते हो ...ILu..!

    जवाब देंहटाएं
  11. bahut badhiya rachna... chaand ke bahane aapne bahut kuchh keh diya... chaand kewal wo nahi jo aasmaan mein chamakta hai.. cahnd wo hai jo humare bheetar sapno... armaanon... kalpnaaon ko janm deta hai...

    जवाब देंहटाएं
  12. चाँद का आमंत्रण पुरजोर रहा....
    चाँद का रोना .....सारे रिश्तों से टूटना
    ....बहुत खूबसूरत अभिव्यक्ति है..बधाई

    जवाब देंहटाएं
  13. भावनावों को व्यक्त करने का रोचक अंदाज़

    जवाब देंहटाएं
  14. bahut sundar kahaa hai anusandhan ne chand ko kahin ka nahi chhoda!!!

    जवाब देंहटाएं
  15. क्या शब्द और भाव हैं आपकी रचना में रश्मि जी...अद्भुत...आपको पढना एक सुखद अनुभव से गुजरने जैसा है...
    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  16. बहुत ही सुन्दर रचना....रोम रोम को झंकृत कार देने वाला...इतनी कुशलता से मन के भावों को व्यक्त करने का हुनर बहुत कम लोगों में होता है...सलाम है इस हुनर को :)

    जवाब देंहटाएं
  17. AADUNIKTA KI DOUD MEIN HAM JAZBAATON KO, KOMAL BHAAVNAAON KO SHODTE JAA RAHE HAIN .... SUNDAR ABHIVYATI HAI ...

    जवाब देंहटाएं
  18. aakhri kuchh panktiyaan shaandar hai .chaand se ru-b-ru hona aur usse dukh sanjha karna ye anubhav bahut alag raha ,khoobsurat rachna .

    जवाब देंहटाएं
  19. maine suna hai kuch salaon baad chand par ek resturant khulega.. ajib-o-garib lagti hain ye sab batain magar koi kar kya sakta hai uchit aur anuchit ka faisla aage badne ki daud main nahi kar paa rahe..chand bana hai chandni ke liye aur chandni dharti k liye kam se kam use to chod do...kabhi kabhi jyada chamak bhi andha bana deti hai.......
    aapne bilkul sahi kaha....aur likha hai....
    jis tarhaan se apne bhavon ko darshate huye is vishay par aaye wo bahut accha laga....

    जवाब देंहटाएं
  20. haan...shayron ke pass ek chaad hi to tha ...is chaand par kya-kya aur kitni baatein nahi kahi gayi......anusandhano ne bhi nai-nahi baatein ujagar ki hai.......Koi nahi ham aasma par doosra chaand bana denge without any spot...technology se :-)

    जवाब देंहटाएं
  21. बहुत ही गहराई के साथ आपने बेहद सुंदर, रोचक और भावपूर्ण रचना लिखा है! आपकी रचना की हर एक पंक्तियाँ दिल को छू गई! इस बेहतरीन रचना के लिए बधाई!

    जवाब देंहटाएं
  22. jane kya dushmani hai mujhse is comments-box ko ,accept karta hi nhi ,bhaiyaji !please ek baar unki is rachna par apne views un tk pahuchane do, mithai khilaungi, mere dada box!

    जवाब देंहटाएं
  23. aapki kavita padhi, 'moon-tears'....nhin unme mere, aapke hm sbhi ke 'tears' the
    vhan chand khud par kisi ke anadhikrit pravesh sedukhi aansuon se bhiga huaa tha,yhan.......
    chand ko chhune ki aakanksha aur kshmataa hm me sda se thi mgr ....
    sbhi ne kbhi sidhi hta di,kbhi chheen li aur kbhi tod hi di
    mgr chand ko chhune se hme koi nhi rok paya....'usne 'chandni ki sidhi jo ltka di, kaun rok sakataa thaa ab chand ko chhune se
    sambandhon ki parakashtha to dekhiye jis se milne se bhi roka ja rahaa tha wo hi banhon me aakar phoot phoot kar rone lga
    apne kisi bhi priy ka rona mujhse sahn nhi hota.
    mere blog par har kahin chand ko dekha hoga. 'INDU' KA SHBDARTH BHI CHAND HI HOTA HAI.
    indu chand ko rote kaise dekh sakatee hai. bda purana rishta hai usse hmara,nanee chhoti thi tb wo unka'mama' tha, fir maa ka bna ,bchpan me hmara, baad me hmare bchchon ka .......jnmo aur pidhiyon ka rishtaa hai hmara.
    aapki kavita me sb simt aaya .
    kya likhun aapki is kavita ke baare me ?
    ankahaa bhi padh,sun,smjh leti hain aap . aisi hi kavitayen mujhe psnd hai jo aa kar bheetar tk aapko chhu jaye .
    ise padhne ke baad .....samne hoti to aapke gle lag jatee aur phoot phoot kar khoob roti ......chand ki hi tarah....

    जवाब देंहटाएं
  24. आपको पढ़ते से पहले और पढ़ने के बाद भी मुझमे एक उत्तेजना रहती है कि आज आपमें क्या कड़्कपन होगा जो मुझे आकर्षित करेगा... जिससे मुझे सोचने और बोलने का एक नया ढ़ग मिलेगा।
    तो मैं आशा करता हूं कि आप सदेव एसे ही उत्तेजना को बरकरार रखे और लिखती रहें।

    जवाब देंहटाएं
  25. गर्म दूध ही नहीं, ठंडी आहों का भी असर होता है
    बुरे लोगों की तरह
    , भले लोगों का भी डर होता है

    जवाब देंहटाएं
  26. ्बहुत ही सुन्दर अभिव्यक्ति --।
    पूनम

    जवाब देंहटाएं
  27. सच है इस मशीनी युग में चाँद की पीड़ा समझने की फ़ुर्सत किसे है... अब ना तो किसी को चाँद में परियाँ नज़र आती हैं ना चरखा कातती बुढ़िया... आज लोगों के लिये चाँद सिर्फ़ एक उपग्रह है ना की चन्दा मामा :-)... समय के साथ ये भावनात्मक रिश्ते कट से गए हैं शायद... जावेद अख्तर जी की लिखी हुई ग़ज़ल की कुछ पंक्तियाँ याद आ गयीं --
    मुझको यकीं है सच कहती थीं जो भी अम्मी कहती थीं
    जब मेरे बचपन के दिन थे चाँद में परियाँ रहती थीं

    जवाब देंहटाएं
  28. बस इतना कहूंगा कि आप शब्द और भावना दोनों के मामले में बहुत धनी है

    जवाब देंहटाएं
  29. Rashmi Di,

    Sach chaand ke saath ab koi rishta nahi banaata. Chaan ka naya roop dekhne ko mila. Bahut pyaari nazm kahi hai aapne.

    --Gaurav

    जवाब देंहटाएं
  30. इतना गहरा और सुन्दर आप ही सोच सकती हैं मैम
    जय हिंद...

    जवाब देंहटाएं
  31. चांद का यूं इस तरह से कविता में..ये नया रूप पहली बार देखा ... दूध-भात अब कोई नहीं खाता का दुख...आह!

    जवाब देंहटाएं
  32. chaand ke dard ko bahut hi sundar shabd diye hain aapne........us dard mein gahre utarne par hi ye bhaav aa sakte hain..........badhayi

    जवाब देंहटाएं
  33. बहुत सुन्दर रचना !!!!
    वास्तव में ! अनुसंधानों ने भी अब उसे नहीं छोड़ा |

    चांद हर रिश्तों से टूटा !!!

    बहुत गहरे भाव

    जवाब देंहटाएं
  34. चंदामामा दूर के
    पुए पकाए पूर के
    आप खाओ थाली में
    और मुन्ने को दो प्याली में
    बरबस ही यह गीत याद आ गया आपकी खुबसुरत और प्रभावी अर्थपूर्ण कविता पढ़कर
    आभार

    जवाब देंहटाएं
  35. bilkul sahi kaha ki chand ab naya nahi ..research ne use bhi nahi chhoda.........

    जवाब देंहटाएं
  36. भावो में डूबती उतरती कविता, बहुत सुन्दर !!!!!!!

    जवाब देंहटाएं
  37. ek ho sakne wali samasya ki taref behad hi poetic andaaz mei prshne uthaya hai.......rachna bahut masoom si lagi.......

    जवाब देंहटाएं

दौड़ जारी है...

 कोई रेस तो है सामने !!! किसके साथ ? क्यों ? कब तक ? - पता नहीं ! पर सरपट दौड़ की तेज़, तीखी आवाज़ से बहुत घबराहट होती है ! प्रश्न डराता है,...