शोर से अधिक एकांत का असर होता है, शोर में एकांत नहीं सुनाई देता -पर एकांत मे काल,शोर,रिश्ते,प्रेम, दुश्मनी,मित्रता, लोभ,क्रोध, बेईमानी,चालाकी … सबके अस्तित्व मुखर हो सत्य कहते हैं ! शोर में मन जिन तत्वों को अस्वीकार करता है - एकांत में स्वीकार करना ही होता है
02 मार्च, 2022
आने को है महिला दिवस...
02 जनवरी, 2022
नया साल
नया साल,
कुछ शोर
कुछ सन्नाटे में आया
और एक पूरा दिन गुजारकर
अंगीठी के आगे बैठ गया है ।
बीते साल का सूप पीते हुए
यह नया साल ओमिक्रोन से बचने की तरकीब बता रहा है,
और लोग !!!
अपनी अपनी बुद्धिमत्ता के पर्चे बाँट रहे हैं,
"अरे कुछ नहीं होगा,
हुआ भी तो कोई दिक्कत नहीं,
मरना तो है ही,
कैसे - वह भी तय है,
अगर इसीसे तो क्या कर सकता है आदमी !"
और कुछ लोग मासूमियत से सुनते हुए
डबल,ट्रिपल मास्क लगाकर बैठ जाते हैं . . .
"जो भी हो ख्याल तो रखना ही होगा"
ह्म्म्म ...
भीड़ से एक आवाज आती है,
कुछ नहीं होगा यह सब पहनने से,
जब होना है, हो ही जायेगा !
नया साल
अपनी एक वर्षीय यात्रा को
ध्यान में रखकर
महामृत्युंजय मंत्र पढ़ रहा है ...
24 दिसंबर, 2021
एक स्त्री
17 नवंबर, 2021
भगवान थे !
12 नवंबर, 2021
आओ, मिलकर बढ़ें ...
06 अक्टूबर, 2021
हम आज भी वहीं खड़े हैं
23 सितंबर, 2021
उसी की अदृश्य शक्ति
19 सितंबर, 2021
स्त्री लिपि
14 सितंबर, 2021
नज़रिए का मोड़
13 सितंबर, 2021
जर्जर परंपरा तोड़ दो
03 सितंबर, 2021
बरसाने की राधिका
साठ की कुछ सीढ़ियां चढ़ तो गई है वह स्त्री,
एक दृष्टिकोण यह भी...
सीता धरती की पुत्री थीं। राजा जनक ने उन्हें पाया, अपनाया और पिता का स्नेह दिया। उनका जन्म किसी सामान्य पारिवारिक वंश परंपरा से नहीं जुड़ा ...
-
आज़ादी ... क्या है आज़ादी ? ............... गुलाम देश में भी एक घर था - जहाँ सुबह होती थी चिड़िया चहकती थी रसोई जलती थी घर से कोई भूखा...
-
उन लम्हों का हिसाब हम क्यूँ करें जिन पर होनी की पकड़ थी हम कितना भी कुछ कहें हमारी राहें जुदा थीं तुम आकाश लिख रहे थे मैं पिंजड़े की सलाखों ...







