13 जुलाई, 2011

क्षणिकाएं



कई बार एक क्षण लम्बी उम्र बन जाते हैं ... दुःख हो या सुख या प्यार या बचपन या .... कोई एक क्षण क्लिक हो जाता है , कुछ इस तरह ...
1-
सिगरेट के धुंए सी ज़िन्दगी
लगता है किसी ने आजमाइश के लिए
एक कश लिया
और उड़ा दिया
गोल गोल बेतरतीब सा ....
======================
2-
पेड़ के नीचे बैठा वह आदमी
शून्य में कुछ देखता है (जाने क्या )
कुछ बोलता है (जाने किससे)
हँसता है जोर से (जाने क्यूँ )
राह चलते लोग कहते हैं -
'पागल है'
कोई नहीं जानना चाहता
उसे दिखता क्या है
वह बोलता क्या है
वह हँसता क्यूँ है ....
यूँ 'पागल' कह देना हल तो नहीं !!!
================================
3-
प्यार करो तो कृष्ण की तरह
मित्रता करो तो कृष्ण की तरह
नफरत करो तो कृष्ण की तरह
किसी को राधा का मान दो
किसी को सुदामा सा साथ
किसी को कंस सी सज़ा
मन को शांत रखो
चेहरे पे मुस्कान
गीता तभी सुना सकोगे ...

42 टिप्‍पणियां:

  1. मन को शांत रखो
    चेहरे पे मुस्कान

    वाह ...बहुत खूब
    इन पंक्तियों ने तो जादू कर दिया ... मुस्‍कान का ।

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह तीनो क्षणिकाएं अपने आप में पूर्ण ........आभार रश्मि दीदी

    जवाब देंहटाएं
  3. सभी क्षणिकायें बहुत ही सटीक बहुत सुन्दर.....

    जवाब देंहटाएं
  4. तीनो ही क्षणिकाएं बेहतरीन हैं.. बहुत सुन्दर....

    जवाब देंहटाएं
  5. मन को शांत रखो
    चेहरे पे मुस्कान
    गीता तभी सुना सकोगे

    बहुत सुंदर ...सार्थक क्षणिकाएं....
    आभार...!!

    जवाब देंहटाएं
  6. जिंदगी सिगरेट का धुंवा ...
    बेहतरीन हैं सभी ..

    जवाब देंहटाएं
  7. आपकी क्षणिकायें...तीनों एक से बढ़कर एक

    जवाब देंहटाएं
  8. अद्भुत....पहली वाली खास पसंद आई.

    जवाब देंहटाएं
  9. ज़िन्दगी धुँए के एक कश सी....बेतरतीब सी... तीनों क्षणिकाएँ बढ़िया....

    जवाब देंहटाएं
  10. तीनो ही क्षणिकाएं बेहतरीन हैं....आभार...!!

    जवाब देंहटाएं
  11. मन को शांत रखो
    चेहरे पे मुस्कान
    गीता तभी सुना सकोगे ...

    bahut hi gahan baat keh di aapne Rashmi ji

    abhaar

    Naaz

    जवाब देंहटाएं
  12. 1-क्षणिक नश्वर जिन्दगी।
    2-माया ग्रसित बुद्धि।
    3-कथनी से पहले करनी।
    क्षण मात्र में अद्भुत क्षणों से प्रत्यक्ष करती क्षणिकाएँ!! आभार

    जवाब देंहटाएं
  13. एक से बढ़कर एक बेहतरीन क्षणिकाएं

    जवाब देंहटाएं
  14. तीसरी क्षणिका गहनतम प्रभावित कर गयी।

    जवाब देंहटाएं
  15. यूँ 'पागल' कह देना हल तो नहीं !!!
    ekdam hi nahin.......

    जवाब देंहटाएं
  16. मन को शांत रखो
    चेहरे पे मुस्कान

    अदभुत क्षणिकाएँ,सार्थक क्षणिकाएं.

    जवाब देंहटाएं
  17. ....गीता तभी सूना सकोगे....
    वाह दी... तीनों ही क्षणिकाएं लाज़वाब हैं....
    सादर....

    जवाब देंहटाएं
  18. सभी क्षणिकाएं बहुत अच्छी हैं।

    जवाब देंहटाएं
  19. सभी क्षणिकायें बहुत ही सार्थक और सुन्दर है...

    जवाब देंहटाएं
  20. राह चलते लोग कहते हैं -
    'पागल है'
    कोई नहीं जानना चाहता
    उसे दिखता क्या है
    वह बोलता क्या है
    वह हँसता क्यूँ है ....


    वाह !!

    जवाब देंहटाएं
  21. लगता है किसी ने आजमाइश के लिए
    एक कश लिया
    और उड़ा दिया
    गोल गोल बेतरतीब सा ....

    Ye nayi prastutiyan bahut hi acchhi lagi... Badhai..

    जवाब देंहटाएं
  22. मन को शांत रखो
    चेहरे पे मुस्कान
    गीता तभी सुना सकोगे ...
    :-)

    जवाब देंहटाएं
  23. किसी को राधा का मान दो
    किसी को सुदामा सा साथ
    किसी को कंस सी सज़ा
    मन को शांत रखो
    चेहरे पे मुस्कान

    बहुत सुन्दर

    जवाब देंहटाएं
  24. राह चलते लोग कहते हैं -
    'पागल है'
    कोई नहीं जानना चाहता
    उसे दिखता क्या है
    वह बोलता क्या है
    वह हँसता क्यूँ है ....
    बहुत ही अच्‍छा लिखती हैं आप ...।

    जवाब देंहटाएं
  25. धुआं सा जीवन - बेतरबीत ...


    लेकिन ...


    मैं समझी नहीं - नफरत ?? कृष्ण की तरह ????

    जवाब देंहटाएं
  26. तीनों क्षणिकाएं अच्‍छी लगीं परन्‍तु आखिरी वाली सबसे अच्‍छी है। वास्‍तव में क्षणिकाएं रचना अत्‍यन्‍त कठिन कार्य है, उसी प्रकार जैसे गद्य में लघुकथा लिखना। कम शब्‍दों में बात कहनी होती है और असर डालना होता है सामान्‍य कविता या कहानी सरीखा। आपने सफलतापूर्वक यह कार्य किया है।

    जवाब देंहटाएं
  27. किसी को राधा का मान दो
    किसी को सुदामा सा साथ
    किसी को कंस सी सज़ा
    मन को शांत रखो
    चेहरे पे मुस्कान
    गीता तभी सुना सकोगे ...

    तीनों क्षणिकाएं बहुत ही अच्‍छी हैं... कम शब्दों में बहुत बड़ी बात...रश्मि दी बहुत-बहुत आभार...

    जवाब देंहटाएं
  28. किसी को राधा का मान दो
    किसी को सुदामा सा साथ
    किसी को कंस सी सज़ा
    मन को शांत रखो
    चेहरे पे मुस्कान
    गीता तभी सुना सकोगे ...

    तीनों क्षणिकाएं बहुत ही अच्‍छी हैं... कम शब्दों में बहुत बड़ी बात...रश्मि दी बहुत-बहुत आभार...

    जवाब देंहटाएं
  29. तीनो ही क्षणिकाएं बेहतरीन हैं.. बहुत सुन्दर....
    अच्छी अभिव्यक्ति के लिए बधाई |

    जवाब देंहटाएं
  30. तीनो ही क्षणिकाएं बहुत सुन्दर हैं,
    बधाई
    विवेक जैन vivj2000.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  31. क्षणिकाओं का जवाब नहीं...बेहद ख़ूबसूरत...

    जवाब देंहटाएं
  32. bahut प्रभावशाली रचना, सोचने के लिए विवश करती हुई. शुभकामनाएं.

    जवाब देंहटाएं

दौड़ जारी है...

 कोई रेस तो है सामने !!! किसके साथ ? क्यों ? कब तक ? - पता नहीं ! पर सरपट दौड़ की तेज़, तीखी आवाज़ से बहुत घबराहट होती है ! प्रश्न डराता है,...