04 अक्तूबर, 2011

मन को पता होता है



तुम्हें डर था
पढ़ लूँगी मैं चेहरे को
तो तुमने चेहरे को व्यस्त बना लिया
.... मुझे हँसी आई
उम्र होने पर भी बच्चों वाली कोशिश पर !
चेहरा व्यस्त हो , शांत हो
लम्बी सी मुस्कान ओढ़े हुए हो
पर वह मन से अलग नहीं होता ....
अगर मन से अलग चेहरे की भाषा होती
तो शिव ने भस्मासुर की मंशा नहीं जानी होती
यमराज के आगे सती की निष्ठा की जीत नहीं होती
सत्य तो यही है ... कि
प्रहलाद के मन ने ही होलिका को जलाया
........
रिश्ते अनगिनत होते हैं
रक्त , जाति, धर्म , देश के
पर ठहराव मन के रिश्तों में होता है
और मन
चेहरे से विलग नहीं होता ...
........
मन से अलग होना रूह से अलग होना
और जब शरीर खाली होता है
तो उस भटकती रूह को तुमने भी देखा और सुना है
फिर कैसे सोच लिया
तुम्हारी रूह मुझसे नहीं मिलेगी
कुछ नहीं कहेगी
....
खनकती हँसी
बेजान गूंजती हँसी का फर्क
मन को पता होता है -
!!!

42 टिप्‍पणियां:

  1. कितने भाव छिपे रहते हैं इन चेहरों में,
    कितने तीर बिंधे रहते हैं इन चेहरों में।

    जवाब देंहटाएं
  2. Haaaaa ... ठहराव मन के रिश्तों में होता है...! Ilu..!

    जवाब देंहटाएं
  3. खनकती हँसी
    बेजान गूंजती हँसी का फर्क
    मन को पता होता है -
    बिल्‍कुल सच ...हमेशा की तरह एक बेहतरीन अभिव्‍यक्ति ..आभार ।

    जवाब देंहटाएं
  4. मन से अलग होना रूह से अलग होना
    और जब शरीर खाली होता है
    तो उस भटकती रूह को तुमने भी देखा और सुना है
    फिर कैसे सोच लिया
    तुम्हारी रूह मुझसे नहीं मिलेगी
    कुछ नहीं कहेगी

    बहुत ही बढि़या ..भावमय करते शब्‍दों का संगम है यह अभिव्‍यक्ति ।

    जवाब देंहटाएं
  5. मन से अलग होना रूह से अलग होना
    और जब शरीर खाली होता है
    तो उस भटकती रूह को तुमने भी देखा और सुना है
    फिर कैसे सोच लिया
    तुम्हारी रूह मुझसे नहीं मिलेगी
    कुछ नहीं कहेगी
    sabse sundar... sach yahi to rooh hai aur yahi to man hai... yahi to rishta hai...

    जवाब देंहटाएं
  6. सही कहा.. मन का हर भाव चेहरा बता ही देता है.. ..चेहरा मन का कार्बन कापी है..
    लाख छुपाओ.छुप न सकेगा....

    जवाब देंहटाएं
  7. sach mein...man padh leta hai khanaktii,sachchii hansii aur bejaan goonjtii hansii ka fark ...bahut achchha likha hai,aapne.

    जवाब देंहटाएं
  8. ठहराव मन के रिश्तों में होता है
    और मन
    चेहरे से विलग नहीं होता ...........



    Incredible... Regards...

    जवाब देंहटाएं
  9. चेहरा व्यस्त हो , शांत हो
    लम्बी सी मुस्कान ओढ़े हुए हो
    पर वह मन से अलग नहीं होता ....

    सहही बात है, चेहरा तो मन का आइना है ... पर कई माहिर खिलाडी चेहरे को मन से अलग करने में सफल हो पाते हैं ...

    जवाब देंहटाएं
  10. रिश्ते अनगिनत होते हैं
    रक्त , जाति, धर्म , देश के
    पर ठहराव मन के रिश्तों में होता है
    और मन
    चेहरे से विलग नहीं होता ...
    ........

    बहुत सटीक और सार्थक अभिव्यक्ति..आभार

    जवाब देंहटाएं
  11. tora man darpan kahlaaye re ....aur chehra to man ka bhi darpan hai ...
    bahut sunder rachna..

    जवाब देंहटाएं
  12. चेहरा कभी मन से अलग नहीं होता...
    गहरी सोच... सार्थक चिंतन दी..
    सादर...

    जवाब देंहटाएं
  13. और मन
    चेहरे से विलग नहीं होता ...

    सही कहा जी आपने .

    जवाब देंहटाएं
  14. आह!!!!! सच कहा हँसी के अर्थ भी बदले होते हैं।

    जवाब देंहटाएं
  15. नजर पढ़ लेती है दिल की जुबान.

    जवाब देंहटाएं
  16. पर मन मानता क्यों नहीं है..

    जवाब देंहटाएं
  17. खनकती हँसी
    बेजान गूंजती हँसी का फर्क
    मन को पता होता है -
    ekdam......

    जवाब देंहटाएं
  18. खनकती हँसी
    बेजान गूंजती हँसी का फर्क
    मन को पता होता है -
    ekdam......

    जवाब देंहटाएं
  19. खनकती हँसी
    बेजान गूंजती हँसी का फर्क
    मन को पता होता है -
    ekdam......

    जवाब देंहटाएं
  20. मन से क्या छिपता है , ऐसा मन भी तो हो जो दूसरों को पढ़ सके, तब ही तो !
    प्यारी सी कविता!

    जवाब देंहटाएं
  21. रिश्ते अनगिनत होते हैं
    रक्त , जाति, धर्म , देश के
    पर ठहराव मन के रिश्तों में होता है
    और मन
    चेहरे से विलग नहीं होता ...


    सच है

    जवाब देंहटाएं
  22. एक यथार्थ,
    मन की बोली
    साधुवाद

    जवाब देंहटाएं
  23. और मन
    चेहरे से विलग नहीं होता ...
    ........
    मन से अलग होना रूह से अलग होना

    कितनी अच्छी बात कही है..पर मन तक सबकी पहुँच कहाँ...

    जवाब देंहटाएं
  24. एक बार फिर गहराई से निकली मन को गहरे तक छूती रचना !

    जवाब देंहटाएं
  25. चेहरा मन का दर्पण होता है ..बेहद सुन्दर भाव पूर्ण प्रस्तुति....सादर !!!

    जवाब देंहटाएं
  26. बहुत अच्छी बात कही है....
    आभार
    विजय पर्व "विजयादशमी" पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनायें.

    जवाब देंहटाएं
  27. बहुत अच्छी बात कही है....
    आभार
    विजय पर्व "विजयादशमी" पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनायें.

    जवाब देंहटाएं
  28. मन से अलग होना रूह से अलग होना
    और जब शरीर खाली होता है
    तो उस भटकती रूह को तुमने भी देखा और सुना है
    फिर कैसे सोच लिया
    तुम्हारी रूह मुझसे नहीं मिलेगी
    कुछ नहीं कहेगी


    भाव व अर्थ से परिपूर्ण !!

    जवाब देंहटाएं
  29. खनकती हँसी
    बेजान गूंजती हँसी का फर्क
    मन को पता होता है -
    मन का अंतर्मन विस्तृत होता है ..

    जवाब देंहटाएं
  30. बहुत ही सुन्दर और प्रभावशाली रचना.....

    जवाब देंहटाएं
  31. तुमने जो देखी होती ..... जो सुनी होती
    मेरे मन की आवाज़
    तो ये रूहें कभी न भटकतीं
    तुम और मैं कभी यूँ ना जी रहे होते
    खाली भीगे-से शरीर को लिए हुए
    अब इन होठों पर कैसी भी हँसीं खेले
    वो बेज़ान तो होनी ही है ..... सिली-सिली सी

    जवाब देंहटाएं
  32. खनकती हँसी
    बेजान गूंजती हँसी का फर्क
    मन को पता होता है -
    haan sach...man ko pata hota hai...bilkul pata hota hai...

    जवाब देंहटाएं
  33. bahut hi sundar
    sach apke blog par aakar man
    prasanna ho jata hai
    bahut hi accha likhti hai aap..

    जवाब देंहटाएं
  34. सच... चेहरे से झलक जाते हैं मन के भाव!

    जवाब देंहटाएं

दौड़ जारी है...

 कोई रेस तो है सामने !!! किसके साथ ? क्यों ? कब तक ? - पता नहीं ! पर सरपट दौड़ की तेज़, तीखी आवाज़ से बहुत घबराहट होती है ! प्रश्न डराता है,...