
सतयुग बीता
हर नारी को सीता बनने की सीख मिली
जनकसुता,राम भार्या
सात फेरों के वचन लिए वन को निकली
होनी का फिर चक्र चला
सीता का अपहरण हुआ
हुई सत्य की जीत
जब रावन का संहार हुआ.
पर साथ साथ ही इसके शंका का समाधान हुआ
हुई सीता की अग्नि-परीक्षा
तब जाकर स्थान मिला !!!???
अनुगामिनी बन लौटी अयोध्या
धोबी न फिर घात किया
गर्भवती सीता का तब राम ने परित्याग किया .....
बढ़ी लेखिनी वाल्मीकि की
लव और कुश का हुआ जनम
सीता ने दी पूरी शिक्षा
क्षत्रिय कुल का मान किया.....
हुआ यज्ञ अश्वमेध का
लव-कुश ने व्यवधान दिया
सीता ने दे कर परिचय
युद्ध को एक विराम दिया.
पर फिर आई नयी कसौटी
किसके पुत्र हैं ये लव-कुश???
धरती माँ की गोद समाकर
दिया पवित्रता का परिचय.......
अब प्रश्न है ये उठता
क्या सीता ने यही किया?
या दुःख के घने साए में
खुदकुशी को आत्मसात किया???
जहाँ से आई थी सीता
वहीं गयी सब कर रीता!
सीता जैसी बने अगर सब
तो सब जग है बस रीता!
सत्य न देखा कभी किसी ने
सीता को हर पल दफनाया
किया नहीं सम्पूर्ण रामायण
माता का अपमान किया...

.jpg)


























